Latest News

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने किया महाराष्ट्र विधान भवन का भ्रमण | –चंडीगढ़, 14 जुलाई
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने किया महाराष्ट्र विधान भवन का भ्रमण | –चंडीगढ़, 14 जुलाई

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सोमवार को मुंबई पहुंच कर महाराष्ट्र विधान मंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही देखी। यहां पहुंचने पर महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और विधान परिषद की उप सभापति डॉ. नीलम गोरे ने उनका स्वागत किया तथा विधायी कामकाज की जानकारी साझा की।

हरियाणा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण पहले विधान सभा अध्यक्ष से मिले तदुपरांत 11 बजे महाराष्ट्र विधान सभा के सदन में पहुंचे जहां उन्होंने प्रश्नकाल व अन्य कार्यवाही देखी। विधान परिषद की उप सभापति से मुलाकात के बाद 12:30 बजे उन्होंने महाराष्ट्र विधान परिषद में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव आदि की कार्यवाही देखी। यह दौरा विधायी कार्यों के आदान-प्रदान और संसदीय प्रक्रिया के अध्ययन हेतु किया जा रहा है। महाराष्ट्र के विधान सभा अध्यक्ष व अधिकारियों से इस दौरान विधायी कार्यों पर चर्चा की। यह दौरा दोनों राज्यों की विधान सभाओं के बीच विभिन्न विषयों पर पारस्परिक समझ और सहयोग को उन्नत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है,

View More
विधान सभा अध्यक्ष ने राज्यपाल प्रो. घोष को दी शुभकामनाएं एवं पूर्व राज्यपाल श्री दत्तात्रेय के कार्यकाल को सराहा | — चंडीगढ़, 14 जुलाई
विधान सभा अध्यक्ष ने राज्यपाल प्रो. घोष को दी शुभकामनाएं एवं पूर्व राज्यपाल श्री दत्तात्रेय के कार्यकाल को सराहा | — चंडीगढ़, 14 जुलाई

हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रो. घोष के अनुभव से प्रदेश को नई दिशा मिलती रहेगी तथा संवैधानिक मर्यादाओं के साथ प्रदेश विकास के पथ पर चलता रहेगा।

विधान सभा अध्यक्ष कल्याण ने हरियाणा के पूर्व राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय के कार्यकाल को सद्भाव, संवाद और गरिमा से युक्त बताते हुए उनके द्वारा प्रदेश के हित में किए गए कार्यों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि श्री दत्तात्रेय का कार्यकाल प्रेरणास्पद रहा है।

View More