विधान सभा अध्यक्ष ने राज्यपाल प्रो. घोष को दी शुभकामनाएं एवं पूर्व राज्यपाल श्री दत्तात्रेय के कार्यकाल को सराहा | — चंडीगढ़, 14 जुलाई

हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रो. घोष के अनुभव से प्रदेश को नई दिशा मिलती रहेगी तथा संवैधानिक मर्यादाओं के साथ प्रदेश विकास के पथ पर चलता रहेगा।

विधान सभा अध्यक्ष कल्याण ने हरियाणा के पूर्व राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय के कार्यकाल को सद्भाव, संवाद और गरिमा से युक्त बताते हुए उनके द्वारा प्रदेश के हित में किए गए कार्यों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि श्री दत्तात्रेय का कार्यकाल प्रेरणास्पद रहा है।